Vikrant Massey on Become an Actor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर विक्रांत मैसी को हाल ही में फिल्म '12th Fail' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। फैन्स ने इस मूवी में उन्हें बहुत पसंद किया था। इस अवॉर्ड को जीतना विक्रांत मैसी के लिए किसी सपने से कम नहीं है। '12th Fail' में विक्रांत मैसी ने IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की भूमिका निभाई थी। नेशनल अवॉर्ड जीतने के कई दिनों बाद विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने टाइम्स नाउ के साथ एक खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सिर्फ 5 या 6 साल की उम्र से उन्हें पता लग गया था कि वो एक एक्टर बनना चाहते हैं।
Pic Credit: Instagram
विक्रांत मैसी ने बचपन को लेकर की बात
टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए विक्रांत मैसी ने अपने बचपन की एक कहानी शेयर की और कहा कि वो हमेशा से ही एक्टिंग करना चाहते थे। विक्रांत ने कहा, 'मैं हमेशा से एक्टर बनना चाहता था। मेरे दादाजी एक्टर थे लेकिन बदकिस्मती से मैं उन्हें कभी देख नहीं पाया। मेरे पिताजी शिमला में थिएटर में एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर थे।' (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2: आदित्य धर ने लॉक की तगड़ी डील, इतने करोड़ में बिके रणवीर सिंह स्टारर के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स)
विक्रांत ने यह भी बताया कि हमारे देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी उन्हें ऑल इंडिया ड्रामेटिक्स कम्पटीशन में गोल्ड मैडल से सम्मानित किया था। अभिनेता ने बताया कि वो पिक्स मेरी दादी के घर पर लगी थी। वो आज भी मेरी कजिन के घर पर तस्वीरें पढ़ी हैं।'
जानिए किसने विक्रांत को एक एक्टर बनने के लिए प्रेरित किया
विक्रांत मैसी ने बताया, 'मुझे याद है कि मैं, मेरा भाई और मैं और आप जानते हैं कि बिल्डिंग के बच्चे और आस-पास की बिल्डिंग के बच्चे अगर वहां संजय दत्त शूट कर रहे थे। क्योंकि वर्सोवा गांव मुझे नहीं पता कि बहुत से लोगों को पता है या नहीं, वर्सोवा गांव, मड आइलैंड, जहां मैं अब रहता हूं, वहां बहुत शूटिंग होती है। वर्सोवा की गलियों में और एक्शन सीक्वेंस होते थे, बहुत मशहूर फिल्मों में आपने देखा होगा, तो हम वहां खड़े होके देखते थे। मैं उन बच्चों में से एक था, जब भी घर पर रिश्तेदार आते थे, तो माता-पिता कहते थे, बेटा, मासी को डांस करके दिखाओ और मैं उस समय सभी गानों पर डांस करता था'
