Vikram Vedha Box office: छह दिन में 'विक्रम वेधा' लगा पाई हाफ सेंचुरी, करिश्मा नहीं कर पाई ऋतिक-सैफ की फिल्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 06:56 AM IST

Vikram Vedha Box office Collection day 6: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगा दी है। हालांकि ये हाफ सेंचुरी लगाने में इस फिल्म को छह दिन लग गए।

Vikram Vedha Box office Collection day 6: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बायकॉट के बावजूद जबरदस्त कमाई की थी और ये लगने लगा था कि बॉक्स ऑफिस पर बहार लौटने वाली है। ब्रह्मास्त्र जैसे करिश्मे की उम्मीद ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा से भी की जा रही थी। 30 सितंबर को रिलीज हुई विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगा दी है। हालांकि ये हाफ सेंचुरी लगाने में इस फिल्म को छह दिन लग गए। छह दिन में यह फिल्म 50 करोड़ रुपये कमा सकी है।

Vikram Vedha Box office: छह दिन में 'विक्रम वेधा' लगा पाई हाफ सेंचुरी, करिश्मा नहीं कर पाई ऋतिक-सैफ की फिल्म

'विक्रम वेधा' इसी नाम की तमिल फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक है जिसमें अभिनेता आर माधवन और दक्षिण भारत के अभिनेता विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस एक्शन-थ्रिलर को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे लेकिन सैफ अली खान की वजह से फिल्म ने विरोध झेला। सैफ अली खान के पुराने बयानों पर दर्शकों ने नाराजगी जताते हुए फिल्म का विरोध किया था।

End of Feed