Vikram Gokhale Health: बॉलीवुड एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के निधन की खबरों ने सभी को चौंका दिया था, हालांकि कुछ ही समय बाद इस बात की पुष्टि की गई थी कि एक्टर का निधन नहीं हुआ है, लेकिन वह कोमा में चले गए हैं। अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार एक्टर के फैंस के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है। डॉक्टरों के अनुसार विक्रम गोखले की हेल्थ में अब सुधार आ रहा है। वह कोमा से बाहर आ गए हैं और अपनी आंखें भी खोल ली हैं। बता दें कि बीते 15 दिनों से एक्टर पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं।
Vikram Gokhale Health
स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार
भूल भुलैया और हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके विक्रम गोखले के स्वास्थ्य को लेकर ताजा रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि उनकी हेल्थ धीरे-धीरे अच्छी हो रही है। हमारे एक सोर्स के अनुसार उनका बीपी और पल्स रेट अब नॉर्मल हो गया है। उन्होंने आंखें खोल ली हैं। अगर सब कुछ नॉर्मल ही रहा तो अगले 48 घंटों बाद उन्हें वेंटिलेटर से भी हटा दिया जाएगा। यह खबर यकीनन एक्टर के चाहने वालों के लिए राहत भरी है।
ये सितारे दे चुके हैं श्रद्धांजली
विक्रम गोखले के निधन की खबरें तेजी से फैल गई थी, जिसके बाद अजय देवगन और अनुपम खैर से लेकर रितेश देशमुख तक ने एक्टर को श्रद्धांजली दे दी है। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया और अपना ट्वीट वापस ले लिया है।
बता दें कि एक्टर विक्रम गोखले बॉलीवुड के साथ ही कई टीवी सीरियल और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं। भूल भुलैया, दे दना दन और हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है। अब विक्रम गोखले के सभी फैंस उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं।
