तमन्ना भाटिया को छोड़ अकेले वेकेशन पर निकले विजय वर्मा, यूजर्स बोले- भाभी कहां है?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 24, 2023, 12:49 PM IST

विजय वर्मा (Vijay Verma) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों लस्ट स्टोरीज 2 में साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। एक्टर ने हाल ही में अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है। एक्टर के वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Verma) सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आ रही थी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। तमन्ना और विजय अपनी अपकमिंग सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 के प्रमोशन में बिजी है। दोनों ने पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है।

तमन्ना और विजय की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। काम से ब्रेक लेकर विजय वर्मा वेकेशन पर गए है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। एक्टर प्रकृति की खूबसूरती का मजा ले रहे हैं।

End of Feed