Gustaakh Ishq Movie Poster: फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की नई फिल्म ऊल जलूल इश्क का टाइटल बदल गया है। जाने-माने फैशन आइकल मनीष मल्होत्रा द्वारा बनाई जा रही रोमांटिक ड्रामा ऊल जुलूल इश्क का नाम अब गुस्ताख दिल होगा। मनीष मल्होत्रा ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करके हुए टाइटल में हुए बदलाव के बारे में जानकारी ही। फिल्म गुस्ताख दिल के नए पोस्टर में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख एक-दूसरे को बाहों में भरे दिख रहे हैं और दोनों के चेहरे पर गमगीन हैं।
गुस्ताख दिल के पोस्टर में विजय-फातिमा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
मनीष मल्होत्रा ने गुस्ताख दिल का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार नजर आ रही है। चेहरे के एक्सप्रेशन इन दोनों के दिलों के दर्द को अच्छी तरह से बयां कर पा रहे हैं। फिल्म गुस्ताख दिल का पोस्टर देखने के बाद लोगों का कहना है कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख एक पैशनेट लव स्टोरी लेकर आएंगे, जिसकी बॉलीवुड को बहुत जरूरत है। स्कूल रोमांस के अलावा इन दिनों बॉलीवुड अच्छी रोमांटिक फिल्में पेश नहीं कर रहा है, जिस कारण सिनेमाप्रेमी शानदार लव स्टोरीज के लिए तड़प रहे हैं।
गुस्ताख दिल के साथ जुड़े हैं कई शानदार लोगों के नाम
ऐसा नहीं है कि गुस्ताख दिल के साथ केवल विजय वर्मा और फातिमा सना शेख जैसे शानदार कलाकारों के ही नाम जुड़े हुए हैं। इसका डायरेक्शन हवाईजाजा डायरेक्टर विभु पुरी करेंगे। फिल्म नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी दिखाई देंगे। फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसके गाने गुलजार साहब लिखेंगे।
