Vijay Deverakonda की दरियादिली पर अभिषेक नामा ने कसा तंज, 8 करोड़ के नुकसान की भरपाई पर कह दी ये बात

Vijay Deverakonda : वर्ल्ड फेमस लवर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अभिषेक नामा ने विजय को तंज कसते हुए ट्वीट किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Vijay Deverakonda : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा( Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी फिल्म कुशी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में छाई हुई है । रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। हाल ही में एक्टर विजय देवरकोंडा ने एलान किया था कि वह कुशी से हुई कमाई को एक करोड़ गरीब परिवार में बांटने वाले हैं। उनके इस बयान के बाद वर्ल्ड फेमस लवर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अभिषेक नामा ने विजय को तंज कसते हुए ट्वीट किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Vijay Deverakonda

विजय देवरकोंडा पर लगाया आरोप

दरअसल विजय की फिल्म वर्ल्ड फेमस लवर साउथ सिनेमा पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। जिसकी वजह से निर्माता को 8 करोड़ का नुकसान हुआ था। विजय देवरकोंडा के 1 करोड़ डिस्ट्रीब्यूट करने के ऐलान के बाद अभिषेक नामा( Abhishek Nama) ने ट्वीट करते हुए कहा है कि " डियर विजय देवराकोंडा वर्ल्ड फेमस लवर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन में हमारे 8 करोड़ का नुकसान हुआ लेकिन किसी ने भी उसे पर रिस्पांस नहीं किया अब आप अपनी दरिया दिल्ली दिखाते हुए परिवारों में एक करोड रुपए बांट रहे हैं हम आपसे यह गुजारिश और उम्मीद करते हैं कि आप हमारे डिस्ट्रीब्यूटर के परिवारों पर भी ध्यान दें धन्यवाद। " इस ट्वीट पर अभी एक्टर का कोई रिस्पांस नहीं आया है।

बता दें कि अभिषेक नामा पहले भी विजय पर करोड़ों का नुकसान करने का आरोप लगा चुके हैं।

End of Feed