सरोगेसी विवाद के बाद नयनतारा-विग्नेश शिवन ने एफिडेविट में किया खुलासा, छह साल पहले ही कर ली थी शादी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 10:08 PM IST

Vignesh Shivan and Nayanthara Twins: नयनतारा और विग्नेश शिवन सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने थे। विवादों के तमिलनाडु हेल्थ डिपार्टमेंट ने जांच के आदेश दिए थे। अब स्वास्थ विभाग में दाखिल हल्फनामे में विग्नेश शिवन और नयनतारा ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले अपनी शादी रजिस्टर करवा ली थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • विग्नेश शिवन और नयनतारा सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने थे।
  • विवाद बढ़ने के बाद तमिलनाडु सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।
  • नयनतारा और विग्नेश शिवन ने हलफनामे में कई डिटेल्स शेयर किए हैं।

Vignesh Shivan Nayanthara controversy: विग्नेश शिवन और नयनतारा हाल ही में जुड़वा बेटों के पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने इसी साल जून में शादी की थी। कपल ने बच्चों से जुड़ी कोई डिटेल्स साझा नही की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने पैरेंट्स बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया है। विवाद बढ़ने के बाद तमिलनाडु सरकार ने जांच के आदेश दिए थे कि नयनतारा और विग्नेश ने सरोगेसी से जुड़े नियमों का पालन किया है या नहीं। अब कपल ने तमिलनाडु हेल्थ डिपार्टमें में दाखिल अपने हल्फनामे में अपनी शादी और बच्चों से जुड़े कई खुलासे किए हैं।

सरोगेसी विवाद के बाद नयनतारा-विग्नेश शिवन ने एफिडेविट में किया खुलासा, छह साल पहले ही कर ली थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने हल्फनामे में विग्नेश और नयनतारा ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले ही अपनी शादी रजिस्टर करवा ली थी। वहीं, जुड़वा बच्चों की सेरोगेट मदर नयनतारा की रिश्तेदार हैं और वह दुबई में रहती हैं और एक्ट्रेस के बिजनेस की देखरेख करती हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु के सरकारी अधिकारियों ने कहा था कि इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है। नियमों के मुताबिक सेरोगेट मदर कपल की रिश्तेदार होनी चाहिए। वह शादीशुदा हो और उसकी उम्र 25 से 35 साल के बीच हो। वह केवल एक ही बार सरोगेसी मदर बन सकती हैं।

End of Feed