वजन घटाने की बात पर डायरेक्टर पर भड़क गईं Vidya Balan, कहा- 'ऐसा करो वो बॉडी ही ढूंढ लो फिर..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 13, 2024, 03:22 PM IST

Vidya Balan on Being forced to get Thin: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दो और दो प्यार के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं, एक्ट्रेस बीते काफी समय से अपने वजन को लेकर भी पलटवार देती नजर आ रही हैं, अब उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया है।

Vidya Balan on Being forced to get Thin: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दो और दो प्यार के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं, एक्ट्रेस बीते काफी समय से अपने वजन को लेकर भी पलटवार देती नजर आ रही हैं, अब उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि अब वह बार बार वजन कम करने के सवाल को सुन सुन कर थक गई हैं और डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की इस विनती को भाव नहीं देती हैं। एक्ट्रेस को बीते काफी समय से वजन बढ़ने के चलते ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है, जिसपर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। विद्या ने कहा, 'हर फिल्म से पहले निर्माता और निर्देशक मुझसे पूछते थे कि क्या मैं अपना वजन कम कर सकती हूं। और मैं काफी समय से कुछ स्वास्थ्य चुनौतियों से गुजर रही हूं। इसलिए यह लगभग असंभव था।' एक्ट्रेस का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Vidya Balan's SHARP WORDS Against Weight Loss

Vidya Balan's SHARP WORDS Against Weight Loss

डायरेक्टर्स पर फूटा विद्या बालन का गुस्सा

इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक बातचीत में विद्या बालन ने बताया, 'आखिरकार चार से पांच साल पहले, जब निर्देशक ने मुझसे यह कहा, तो मैंने कहा, 'कृपया, मैं वह बॉडी नहीं बन पाऊंगी जिसकी आपको जरूरत है। आपको उस बॉडी के पास जाना होगा जिसकी आपको आवश्यकता है।' मुझे यह बहुत बड़ा मजाक लगता है। क्योंकि वह फिल्म मुझे ध्यान में रखकर लिखी गई थी। तो फिर ये जिद क्यों? केवल पतली बॉडी को दिखाना है, यह कैसा जुनून है?'

End of Feed