Vicky Kaushal and Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 2 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। विक्की कौशल के साथ फिल्म में सारा अली खान भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। पहली बार सारा और विक्की की जोड़ी फैंस को बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, अब देखना होगा कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। जरा हटके जरा बचके की प्रमोशल के दौरान विक्की कौशल से उनकी वाइफ कैटरीना कैफ संग फिल्म करने को लेकर सवाल किया गया है, जिसके जवाब में विक्की ने कैटरीना संग जल्द से जल्द के एक मूवी करने की इच्छा जाहिर की है, आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।
Vicky Kaushal and Katrina Kaif
‘काश वो दिन जल्दी आए’
विक्की कौशल ने इंस्टैंट बॉलीवुड की एक वायरल वीडियो में बताया कि वह कैटरीना कैफ संग काम करना चाहते हैं, हालांकि अभी तक कोई बेहतरीन स्क्रिप्ट ही ऑफर नहीं हुई है। विक्की कौशल ने बताया, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि वो दिन जल्दी आए जब मैं और कैटरीना एक ही मूवी में नजर आएंगे। मैं बस एक अच्छी फिल्म के इंतजार में हूं।’ विक्की के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं क्यों पर मुझे ऐसा लगता है कि विक्की और कैटरीना ऑनस्क्रीन अच्छे नहीं लगेंगे।
विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी
इस बीच सभी की नजरें विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी पर टिकी हुई हैं। ‘जरा हटके जरा बचके’ में दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ट्रेलर में तो सारा और विक्की काफी अच्छे लग रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में विक्की और सारा को एक ऐसे कपल की तरह दिखाया गया है, जो शादीशुदा जीवन से खुश नहीं हैं, और एक दूसरे से तलाक लेने की कोशिश कर रहे हैं।
