Mahavatar के लिए विक्की कौशल करेंगे बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, बढ़ाएंगे 25 किलो से ज्यादा वजन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 30, 2026, 03:16 PM IST

Mahavatar Movie New Update: विक्की कौशल अपनी अगली फिल्म महावतार के लिए पूरी तरह तैयार हैं। किरदार में जान डालने के लिए एक्टर ने 25 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाने और कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

Mahavatar Movie New Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपकमिंग फिल्म महावतार (Mahavatar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विक्की कौशल अपनी फिल्म महावतार (Mahavatar) की तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं। इसको लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म महावतार को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म महावतार के विक्की कौशल ने कुछ ऐसा करने वाले है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि विक्की कौशल फिल्म महावतार के लिए क्या खास करने वाले हैं, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Mahavatar Movie New Update

विक्की कौशल ने किया बड़ा बदलाव (Image Source: AI)

विक्की कौशल बढ़ाएंगे वजन

एक्टर विक्की कौशल एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म महावतार को लेकर चर्चा में बने हुए है। इसकी वजह फिल्म महावतार को लेकर आया एक नया अपडेट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए विक्की को अपने शरीर में बड़ा बदलाव करना होगा। इसके लिए उन्होंने खास फिटनेस प्लान, सख्त डाइट और हैवी वर्कआउट शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वो इस किरदार के लिए 25 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाएंगे, ताकि स्क्रीन पर उनका लुक बिल्कुल अलग और दमदार दिखाई दे। Mid Day के अनुसार विक्की एक बार फिर सेलिब्रिटी फिटनेस कोच तेजस लालवानी के साथ काम करेंगे, जिन्होंने पहले 'छावा' के लिए उनकी बॉडी में ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की थी। उम्मीद है कि उनकी तैयारी सितंबर में शुरू हो जाएगी, जिससे उन्हें दिसंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले मनचाहा लुक पाने के लिए लगभग तीन महीने का समय मिलेगा। लेकिन आपको बता दें कि विक्की कौशल से जुड़ी इस खबर को लेकर अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed