Vicky Kaushal Reveals Cons Of Marrying Katrina Kaif: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्की कौशल जल्द ही 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आने वाले हैं। उनकी इस मूवी को लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं।अपनी मूवीज से इतर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शादीशुदा जिंदगी के कारण भी जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में उन्होंने पिंकविला को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) संग शादी करने के फायदे तो बताए, लेकिन साथ के साथ उन्होंने एक्ट्रेस का पति बनने पर नुकसान भी गिनाया।
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने बताया कि उन्हें और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को बिजी शेड्यूल के कारण साथ बिताने के लिए वक्त तक नहीं मिलता है। विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ संग शादी के फायदे बताते हुए कहा, "कैटरीना संग शादी करने का एक फायदा यह है कि वह मेरे काम को समझती हैं। हमारे पास कई बार संडे और वीकेंड नहीं होता है, लेकिन इस मामले में भी हमारी आपस में तालमेल बनी रहती है।"
विक्की कौशल ने गिनाए कैटरीना संग शादी के नुकसान
बता दें कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने इंटरव्यू में आगे कैटरीना कैफ संग शादी के नुकसान जाहिर किये। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "कई बार हम दोनों को ही बिना रुके शूटिंग करनी पड़ती है और ऐसे में पूरा-पूरा महीना गुजर जाता है, लेकिन हमें साथ बिताने के लिए क्वालिटी टाइम तक नहीं मिल पाता है। हम दोनों का ही बहुत बार अलग-अलग टाइम शेड्यूल होता है और कई बार जब मैं घर आता हूं तो वो जा रही होती हैं। ऐसे में हमें एक साथ रहने का मौका ही नहीं मिल पाता है।" बता दें कि विक्की कौशल की तरह कैटरीना कैफ भी जल्द ही फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में दिखाई देंगे। हालांकि उनकी यह मूवी दिसंबर में रिलीज होगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
