Vicky Kaushal Latest Post: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों को साथ देख फैंस खुशी से खिलखिला उठते हैं। आज विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की चौथी सालगिरह है। इस खास मौके पर फैंस समेत बॉलीवुड के तमाम स्टार्स दोनों को विश कर रहे हैं। इस बीच विक्की कौशल ने भी अपनी वाइफ कैटरीना कैफ पर प्यार लुटाया है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रहा है। विक्की और कैटरीना की क्यूट फोटो देखकर लोगों का चेहरा खिल गया है। आइए नजर डालते है विक्की के पोस्ट पर...
pic credit- vicky kaushal instagram
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में कैटरीना विक्की को प्यार से गले लगा रही हैं और मां बनने का ग्लो उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है। विक्की ने कैप्शन में लिखा, ' आज हमें साथ में 4 साल पूरे हो गए इसके लिए शुक्रगुजार हूं।' विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विक्की और कैट की जोड़ी 1 नंबर है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को सालगिरह की बहुत सारी बधाइयां।' इसी तरह से लोग विक्की और कैटरीना पर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ कुछ दिनों पहले ही माता-पिता बने थे। कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया था। दोनों अभी अपना पूरा समय अपने बेटे को दे रहे हैं।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी
बॉलीवुड के स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को सवाई माधोपुर, राजस्थान में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। वैसे तो कैटरीना कैफ का नाम कई बड़े स्टार्स के साथ जुड़ा था लेकिन विक्की कौशल के रूप में उन्हें सच्चा प्यार मिला। विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी बेताब है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होने वाली है।
