बॉलीवुड

असुरों के गुरु शुक्राचार्य बनेंगे अक्षय खन्ना, लुक देख कांप जाएंगे आप

Akshaye Khanna Look from Mahakali: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना पर ही सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में अक्षय ने धमाका कर दिया है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अक्षय खन्ना फिल्म महाकाली में नजर आएंगे। इस बीच फिल्म से उनका लुक आउट हो गया है।

Image

pic credit- mahakali poster

Akshaye Khanna Look from Mahakali: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना ने अपना बेस्ट दिया है। मूवी में उनका चलना, उनका डांस, उनका बोलना सबकुछ बेहतरीन है। फिल्म में रणवीर सिंह मेन हीरो है लेकिन अक्षय खन्ना विलेन बनकर भी सबके फेवरेट बन हो गए हैं। इस बीच अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म महाकाली को लेकर अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड के किंग अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

अक्षय खन्ना इस फिल्म में मचाएंगे धमाल

अक्षय खन्ना एक बार फिर से सबको चौंका दिया है। रणवीर सिंह के साथ धुरंधर में जबरदस्त विलेन बनकर सबके होश उड़ा दिए। अब खबर ये है कि अक्षय अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं। डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की नई फिल्म महाकाली में वो शुक्राचार्य का रोल निभाएंगे। ये फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है और पूजा कोल्लुरु डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म महाकाली हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग अभी से ही बेताब हो गए हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक मेकर्स ने बहुत पहले ही रिलीज किया था। उस समय इसपर लोगों ने ध्यान नहीं दिया लेकिन अब सबकी नजरें अक्षय खन्ना के लुक पर अटक गई है। बता दें कि अक्षय खन्ना ने फिल्म छावा में औरंगजेब का रोल निभाया था। मूवी में अक्षय खन्ना काफी ज्यादा खतरनाक लग रहे थे। अक्षय की इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।

धुरंधर की कमाई

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की मूवी धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। धुरंधर ने पहले दिन ही ये साबित कर दिया था कि कई रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' ने सोमवार को करीब 23 करोड़ का कलेक्शन किया है। दुनियाभर में तो फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। मालूम हो कि धुरंधर का दूसरा पार्ट 19 मार्च साल 2026 को रिलीज होगा।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article