Zara Hatke Zara Bachke Trailer: शादी से तलाक तक का सफर! विक्की कौशल-सारा अली खान की मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 15, 2023, 03:18 PM IST

Zara Hatke Zara Bachke Trailer: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का जबरदस्त ट्रेलर यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। फिल्म 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। मूवी का धमाकेदार ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज।
  • 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • सारा और विक्की की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Zara Hatke Zara Bachke Trailer: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का जबरदस्त ट्रेलर यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। फिल्म 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। मूवी का धमाकेदार ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर में विक्की कौशल और सारा अली खान की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पंसद आ रही है। मूवी एक ऐसे जोड़े के बारे में है जो एक दूसरे को तलाक देना चाहता है। दोनों के बीच पहले प्यार होता है, फिर शादी होती है और आखिर में बात तलाक तक जा पहुंचती है। हालांकि कहानी इतनी भी सिंपल नहीं है, विक्की और सारा के घर वाले ये समझ झ ही नहीं पा रहे कि आखिर दोनों तलाक लेना क्यों चाहते हैं, आखिर दोनों की शादी में समस्या क्या है? आइए इस धमाकेदार ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं।

Zara Hatke Zara Bachke Trailer Out

Zara Hatke Zara Bachke trailer out

'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस फिल्म को देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिल रही है, सिर्फ इतना ही नहीं धमाकेदार म्यूजिक और जबरदस्त एक्टिंग ने फिल्म को लेकर फैंस के बीच हाइप बढ़ा दी है।

End of Feed