61 साल की Disco Shanthi ने शेयर की ऐसी फोटो, फैंस की उड़ गई नींद

Disco Shanthi Health Update: अस्पताल से सामने आई डिस्को शांति की तस्वीर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। एक्ट्रेस अब घर लौट चुकी हैं, लेकिन उनकी तबीयत को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Disco Shanthi Pic: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस डिस्को शांति (Disco Shanthi) इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। 61 साल की एक्ट्रेस को हाल ही में अस्पताल (Disco Shanthi hospitalised) में भर्ती कराया गया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वह घर वापस आ गई हैं। अस्पताल से सामने आई उनकी तस्वीर में वह हॉस्पिटल के कपड़ों में नजर आ रही हैं। इसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए और उनकी सेहत को लेकर सवाल पूछने लगे। हालांकि, डिस्को शांति ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया था और अब उनकी तबीयत कैसी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे Anant Nag, पीएम Modi ने एक्टर को दी बधाई)

Disco Shanti Health Update

डिस्को शांति की फोटो ने बढ़ाई चिंता (pic credit-IMDb/instagram)

डिस्को शांति की फोटो ने बढ़ाई चिंता

डिस्को शांति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से जुड़ी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह अस्पताल के कपड़ों में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर ऑक्सीजन देने वाली नाक की पाइप भी लगी हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने सिर्फ बैक होम लिखा और हंसने वाले इमोजी लगाए। एक्ट्रेस ने यह नहीं बताया कि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह कितने समय तक वहां रहीं।डिस्को शांति की इस पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट करके उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। कई लोगों ने उनसे अपना ख्याल रखने और जल्द पूरी तरह ठीक होने की दुआ की। डिस्को शांति के बेटों ने अभी तक उनकी अस्पताल में भर्ती होने की वजह को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

End of Feed