दिग्गज अभिनेता Dinyar Tirandaz का मुंबई में हुआ निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Dinyar Tirandaz Dies: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर दिनयार तिरंदाज (Dinyar Tirandaz) ने 11 जून को मुंबई में आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Dinyar Tirandaz Dies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिनयार तिरंदाज (Dinyar Tirandaz) का 11 जून 2026 को मुंबई में निधन हो गया है। दिनयार तिरंदाज के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। दिनयार तिरंदाज बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी काफी एक्टिव थे। उन्हें पारसी किरदार निभाने के लिए जाना-जाता था। अपनी कॉमिक टाइमिंग और शानदार एक्टिंग की वजह से दिनयार तिरंदाज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने कई दशकों तक काम किया और एक लंबी विरासत छोड़ गए हैं। दिनयार तिरंदाज के निधन की जानकारी मिलने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: फार्म हाउस विवाद में Salman Khan को मिली राहत, हाईकोर्ट ने एक्टर के पड़ोसी को लगाई फटकार)

Dinyar Tirandaz Dies

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता दिनयार तिरंदाज (Pic Credit: Instagram)

कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

दिनयार तिरंदाज के निधन की खबर फेसबुक पर "Parsi Zoroastrians Worldwide - The Hyderabadi Page" नाम के ग्रुप ने शेयर की। इस पोस्ट में लिखा, 'श्री दिनयार तिरंदाज, स्वर्गीय रुस्तम तिरंदाज के भाई, इस दुनिया को छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। आज दोपहर 3:45 बजे बॉम्बे के वाडिया बंगली में पायदुस्त होगा। सरोश यजद नी पनाह। अशेम वोहू।' दिनयार तिरंदाज के निधन की जानकारी कुछ इंस्टाग्राम पेजों के माध्यम से भी दी गई है।

फेसबुक पोस्ट के मुताबिक दिनयार का निधन दोपहर 3:45 बजे मुंबई के वाडिया बंगली में हुआ। उनके निधन की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े अभिना ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। सुरेश मेनन ने कमेंट करके लिखा, 'ओम शांति।' वहीं दूसरी एक्ट्रेस चित्रांगदा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Don 3 Controversy: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आए Ammy Virk, बोले 'फरहान ने उन्हें नजरअंदाज...')

End of Feed