Arun Bali Death: बॉलीवुड से आई एक और बुरी खबर, '3 इडियट्स' और 'लाल सिंह चड्ढा' फेम अरुण बाली का निधन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 08:51 AM IST

arun bali passes away : बॉलीवुड से शुक्रवार सुबह एक और बुरी खबर आई। हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता अरुण बाली का 79 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।

Arun Bali passes away : बॉलीवुड से शुक्रवार सुबह एक और बुरी खबर आई। हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता अरुण बाली का 79 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण बाली ने सुबह 4:30 मिनट पर आखिरी सांस ली। कई सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं और फैंस उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। अरुण बाली के निधन ने टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।

Arun Bali Death: बॉलीवुड से आई एक और बुरी खबर, '3 इडियट्स' और 'लाल सिंह चड्ढा' फेम अरुण बाली का निधन

23 दिसम्बर 1942 को अरुण बाली लाहौर में पैदा हुए थे। वह कई दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम कर चुके थे। अरुण बाली लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दुर्लभ बीमारी Myasthenia Gravis ने घेर लिया था। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर की वजह से होती है।

End of Feed