38 साल में भी नहीं ढली 'वीराना' फेम जैस्मिन धुन्ना की खूबसूरती!! डॉन दाऊद से नाम जुड़ते ही छोड़ी दी थी एक्टिंग

Veerana Fame Jasmine Dhunna Spotted At Mumbai Airport: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना ने 'वीराना' फिल्म से खूब फेम हासिल किया था। वह सिनेमा की सबसे खूबसूरत हसीना बन गई थीं। लेकिन कुछ मूवी के बाद ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। उनका नाम डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा था।

Veerana Fame Jasmine Dhunna Spotted At Mumbai Airport: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना ने 'वीराना' फिल्म से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। इस एक फिल्म से ही जैस्मिन धुन्ना ने ऐसी लाइमलाइट बटोरी थी कि हर किसी की जुबान पर उनका नाम हुआ करता था। लेकिन दो फिल्मों के बाद ही जैस्मिन धुन्ना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। हैरत की बात तो यह है कि एक्ट्रेस लगभग गायब सी हो गई थीं। लेकिन अब एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna) मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। इस वीडियो को देखकर लोग भी कह रहे हैं कि 38 सालों में उनकी खूबसूरती जरा भी नहीं ढली है।

jasmine dhunna

फोटो क्रेडिट- बॉलीवुड डॉट टेस्ट

क्या है वीडियो का सच?

मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ा ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में एक लेडी जींस और शर्ट पहने बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आई। यूं तो वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 'वीराना' फेम जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna) हैं। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। क्योंकि जब से जैस्मिन धुन्ना ने इंडस्ट्री को अलविदा कहा है, उनका कुछ भी पता नहीं लग पाया है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर ये ही जैस्मिन धुन्ना हैं तो उनकी खूबसूरती में इतने सालों में भी कोई कमी नहीं आई है।

End of Feed