Veer-Tara Break Up Proof: वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया कुछ दिनों पहले तक आइडियल कपल थे, जिनकी रील्स और वीडियोज कपल्स एक-दूसरे के साथ शेयर करते थे और इनके जैसा रिलेशन बनाने की कसमें खाते थे लेकिन सिंगर एपी ढिल्लों के एक कॉन्सर्ट ने इंडस्ट्री के इस कपल की पूरी की पूरी इमेज ही बदलकर रख दी है। अब तो खबरें यहां तक हैं कि तारा-वीर का ब्रेकअप हो गया है और दोनों को रास्ते जुदा हो चुके हैं। भले ही इन दोनों ने खुद लोगों को ब्रेकअप के बारे में ना बताया हो लेकिन फैंस को अंदाजा लग चुका है कि अब ये साथ नहीं हैं। (इसे भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ से 5 गुना ज्यादा हैंडसम हैं दिशा पाटनी का न्यू बॉयफ्रेंड!! सामने आई पहली तस्वीर)
Image Source: Instagram
बीती रात कुछ ऐसा हुआ भी है कि हर कोई मानने को मजबूर हो गया है कि तारा और वीर ने एक-दूसरे का हाथ छोड़ दिया है। असल में बीती रात कृति सेनॉन की बहन नुपुर सेनॉन का रिसेप्शन था, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे। इस इवेंट पर वीर पहाड़िया भी पहुंचे, जिन्होंने कपल को बधाई दी। इवेंट से सामने आए वीडियो की खास बात ये है कि इसमें वीर पहाड़िया एकदम अकेले ही नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से वीर पहाड़िया ऐसे इवेंट्स पर कभी अकेले नहीं दिखे, उनके साथ हमेशा तारा सुतारिया दिखती थीं लेकिन बीती रात उनका अकेलापन लोगों के गले नहीं उतर रहा है। इवेंट पर वीर पहाड़िया को अकेले देखकर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं कि वो तारा से वाकई अलग हो गए हैं और अब इनका रिश्ता भी खत्म हो चुका है। (इसे भी पढ़ें- मिस्ट्री मैन संग डेटिंग की अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'अगर कोई लॉन्गटाइम फ्रेंड...')
एपी ढिल्लों के इवेंट पर क्या हुआ ऐसा कि खत्म हो गया वीर-तारा का रिश्ता
एपी ढिल्लों के इवेंट पर तारा सुतारिया परफॉर्म करने के लिए गई थीं। परफॉर्मेंस के दौरान एक मौका ऐसा आया जब तारा और एपी ढिल्लों काफी करीब आ गए। एक बार तो मौका ऐसा भी पड़ा कि लोगों को लगा कि ये किस कर बैठेंगे। इस दौरान वीर पहाड़िया स्टेज से नीचे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तारा सुतारिया की यही परफॉर्मेंस वीर को खल गई है और जिस तरह की इंटरनेट ट्रोलिंग उनकी हो रही है उसके बाद उन्होंने तारा से अलग होने का फैसला लिया है।
