Varun Dhawan in Atlee Kumar Movie: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी अब शाहरुख खान का सक्सेस मंत्र अपनाने वाले हैं। पठान की सफलता के बाद अब शाहरुख खान एक और जबरदस्त एक्शन मूवी ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं। जवान का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार ने किया है। फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी, हालांकि इसे पोस्टपोन कर इसकी नई रिलीज डेट 7 सितंबर तय की गई है। अब खबर सामने आ रही है कि वरुण धवन भी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं।
Varun Dhawan in Atlee Kumar Movie
इस फिल्म के लिए उन्होंने एटली कुमार संग हाथ मिला लिया है। इस एक्शन मूवी का निर्देशन जवान डायरेक्टर एटली कुमार ही करने वाले हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
अगले साल रिलीज होगी वरुण की एक्शन मूवी
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, भेड़िया स्टार वरुण धवन बीते काफी समय से एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म में काम करना चाहते थे, जिसके बाद अब आखिरकार उन्होंने एटली कुमार की अपकमिंग फिल्म को साइन कर लिया है। एक सूत्र के अनुसार, ‘फिल्म की शूटिंग इसी जुलाई या अगस्त से शुरू होने वाली है। वरुण धवन और प्रोड्यूसर मुराद खेतानी के बीच काफी लंबे वक्त से एक फिल्म को लेकर बातचीत हो रही थी। ये फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं। वरुण धवन की आखिरी फिल्म भेड़िया ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। अब वरुण की इस फिल्म से काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।
बता दें कि वरुण धवन और एटली कुमार की ये फिल्म साल 2024 के पहले 6 महीनों में ही रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक इमोशनल ड्रामा से भरपूर होने वाली है। इस फिल्म में बेहतरीन एक्शन सीक्वल पर काम किया जाएहा। अभी फिल्म में लीड एक्ट्रेस के नाम पर मोहर नहीं लगी है। अब देखना होगा कि मेकर्स वरुण धवन के अपोजिट किसे कास्ट करने वाले हैं।
