Varun Dhawan-Mumbai Metro Row: वायरल वीडियो और जुर्माना लगने की अफवाहों पर वरुण धवन की टीम ने दिया बयान, बोले 'ऐसा कुछ नहीं...'

Varun Dhawan-Mumbai Metro Row: हाल ही वरुण धवन का मुंबई मेट्रो से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें कोच के अंदर रोड पर पुल-अप्स करते हुए देखा गया था। ऐसी अफवाहें थी कि एमएमएमओसीएल ने वरुण धवन पर जुर्माना लगाया है। इन अफवाहों पर वरुण धवन की टीम ने स्पष्टीकरण जारी कर दिया है।

Varun Dhawan-Mumbai Metro Row: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ इस मूवी की हरकोई तारीफ कर रहा है। 'बॉर्डर 2' के अलावा वरुण धवन का मुंबई मेट्रो से एक वीडियो बड़ी तेजी वायरल हुआ, जिसे चलते वो चर्चा में आए। इस वीडियो में वरुण धवन को कोच के अंदर लगी रोड पर पुल-अप्स करते हुए देखा गया। वीडियो में वरुण धवन की हरकत ने सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने इस पर एक सुरक्षा संदेश जारी किया। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि वरुण पर मुंबई मेट्रो के नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया गया था। इन खबरों पर वरुण धवन की टीम ने रिएक्शन देते हुए सच बताया है।

Penalty Rumours And Varun Dhawan Team’s Clarification

Pic Credit: Instagram

जुर्माना लगाने की खबरों पर वरुण धवन की टीम ने दिया स्पष्टीकरण

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन पर मुंबई मेट्रो में उनकी हरकत को देख जुर्माना लगाया गया था। हालांकि उनकी टीम ने मंगलवार को इस मामले स्टेटमेंट जारी कर सभी चीजों को क्लियर किया। वरुण धवन की टीम ने बताया कि कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई मेट्रो अधिकारियों द्वारा पहले की गई पोस्ट हटा दी गई है। इसलिए इस मामले से संबंधित कोई भी मामला पेंडिंग नहीं है। वरुण धवन की टीम ने कहा, 'वरुण सिटी के रूल्स और मेट्रो डिपार्टमेंट के प्रयासों का पूरा सम्मान करते हैं।'

End of Feed