Hai Jawani to Ishq Hona hi Hai: वरुण-डेविड धवन की जोड़ी इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक, ट्रिपल खुशी के लिए हो जाइए तैयार

Hai Jawani to Ishq Hona hi Hai: वरुण धवन की अपकमिंग मूवी है जवानी तो इश्क होना ही है से बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है। डेविड धवन( David Dhawan) की ये रॉम-कॉम मूवी इस साल नहीं बल्कि नेक्स्ट ईयर रिलीज होगी।

Hai Jawani to Ishq Hona hi Hai: वरुण धवन( Varun Dhawan) की अपकमिंग मूवी है जवानी तो इश्क होने ही है की शूटिंग खत्म हो चुकी है। पिछले ही हफ्ते अभिनेत्री मौनी रॉय( Mouni roy) ने फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस पिक्स शेयर की थी और अपनी शूटिंग पूरी की थी। शूटिंग का काम पूरा होने के बाद मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है। डेविड धवन( David Dhawan) की ये रॉम-कॉम मूवी इस साल नहीं बल्कि नेक्स्ट ईयर रिलीज होगी। हाल ही में टिप्स फिल्म अफिशल ने यह पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है।

Hai Jawani to Ishq Hona hi Hai

टीम ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि वरुण धवन( Varun Dhawan) -मृणाल ठाकुर( Mrunal Thakur) -पूजा हेगड़े( Pooja Hegde) स्टार मूवी 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह रॉम-कॉम मूवी आपको अगले साल देखने को मिलेगी। रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने मजेदार कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है "डबल द ट्रबल, ट्रिपल द फन, जब जवानी है तो इश्क होना ही है" पोस्ट के साथ वरुण धवन, मौनी रॉय, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, अली असगर और जिम्मी शेरगिल जैसे स्टार्स को टैग किया गया है।

End of Feed