प्रेग्नेंट नहीं हैं Varun Dhawan की पत्नी नताशा दलाल! मीडिया को दिया करारा जवाब

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 10, 2023, 02:53 PM IST

varun dhawan and natasha dalal pregnancy rumors: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही पिता बनने वाले हैं, ऐसी अफवाहें बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। एक्टर अपनी वाइफ नताशा दलाल के साथ एक क्लिनिक के बाहर नजर आए हैं, जिस वजह से फैंस प्रेग्नेंसी की खबरें सच मान रहे हैं। हालांकि अब इसपर बड़ा खुलासा हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वरुण धवन के पिता बनने की खबरें वायरल हो रही हैं।
  • हाल ही में वजह पत्नि नताशा के साथ क्लिनिक में नजर आए हैं।
  • अब प्रेग्नेंसी की इन खबरों को झूठा बताया जा रहा है।

Varun Dhawan and Natasha Dalal pregnancy rumors: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही पिता बनने वाले हैं, ऐसी अफवाहें बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। एक्टर अपनी वाइफ नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ एक क्लिनिक के बाहर नजर आए हैं, जिस वजह से फैंस प्रेग्नेंसी की खबरें सच मान रहे हैं। हालांकि अब इसपर बड़ा खुलासा हो गया है। वरुण और नताशा ने दो साल पहले शादी की थी। शादी के 2 साल बाद नताशा की प्रेग्नेंसी एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं। इस बीच अब प्रेग्नेंसी की खबरों की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। एक्टर के एक करीबी ने साफ कर दिया है कि प्रेग्नेंसी की खबरें झूठी हैं, और इनमें कोई सच्चाई नहीं हैं। वरुण धवन के फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि वह भी आलिया भट्ट की राह पर चलते हुए जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

Varun Dhawan and Natasha Dalal

Varun Dhawan and Natasha Dalal

प्रेग्नेंट नहीं हैं नताशा दलाल?

वरुण धवन के एक करीबी ने हमारे सहयोगी ई टाइम्स को बताया, 'मीडिया में कुछ भी छपता है, लोग कुछ भी बोल रहे हैं, प्रेग्नेंसी की खबरें केवल और केवल झूठ है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।' इसके साथ ही अब यह साफ हो गया है कि वरुण फिलहाल पिता नहीं बनने वाले हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी की इन खबरों पर न तो वरुण धवन की तरफ से कोई बयान सामने आया है और न ही नताशा ने इसपर कोई जवाब दिया है। इस बीच कई फैंस का मानना है कि जल्द ही एक्टर पिता बनने की खुशखबरी सुना सकते हैं।

End of Feed