Thumkeshwari Song: रिलीज हुआ कृति-वरुण की भेड़िया का पहला गाना ठुमकेश्वरी, श्रद्धा कपूर ने दिया सरप्राइज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 02:34 PM IST

Bhediya first song Thumkeshwari release: वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' का पहला गाना ठुमकेश्वरी रिलीज हो गया है। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

Bhediya first song Thumkeshwari release: बॉलीवुड में 10 साल पूरे कर चुके एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था जिसमें वरुण धवन और कृति सेनन दमदार अवतार में नजर आए थे। इस इस फिल्म से पहले दोनों सितारे फिल्म ‘दिलवाले’ में साथ नजर आए थे। दिनेश विजन के मैडॉक प्रोडक्शन में बनी ‘भेड़िया’ 2डी और 3डी दोनों में रिलीज की जाएगी। थ्रिलर और सस्पेंस से भरी यह फिल्म अमर कौशिक के निर्देशन में बनी है और अगले महीने 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Thumkeshwari Song: रिलीज हुआ कृति-वरुण की भेड़िया का पहला गाना ठुमकेश्वरी, श्रद्धा कपूर ने दिया सरप्राइज

आज मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना ठुमकेश्वरी रिलीज किया है जिसमें वरुण और कृति के ठुमके देखने लायक हैं। गाने के बोल दिग्गज गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं, गाने में सचिन-जिगर का म्यूजिक है। गाने को सचिन-जिगर, रश्मीत कौर और एश किंग ने गाया है। ये गाना एक जबरदस्त डांस नंबर है। इस गाने में फैंस के लिए एक सरप्राइज रखा है जिसका खुलासा गाने के अंत में होता है। इस गाने के अंत में श्रद्धा कपूर की भी झलक देखने को मिलेगी।

End of Feed