Valentine's DayKareena Kapoor Khan Valentine's Day wish: दुनिया भर में वैलेन्टाइंस डे मनाया जा रहा है, इस दिन सभी अपने पार्टनर्स पर प्यार लुटाते हैं और उन्हे स्पेशल फील करवाते हैं। वैलेन्टाइंस डे का खुमार बॉलीवुड सितारों पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। इस मौके पर अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने पति सैफ अली खान को भी विश क्या है। हालांकि एक्ट्रेस का ये क्यूट विश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैफ अली खान को वैलेन्टाइंस डे की बधाई दी है। हालांकि एक्ट्रेस ने जिस तरह से सैफ को विश किया है, उसे देखकर लग रहा है कि वह सैफ के साथ मस्ती मजाक के मूड मे हैं।
Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan Cute Conversation on Valentine's Day
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- Singham Again: अर्जुन कपूर को खूंखार विलेन बना देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, ट्रोल्स भी हुए नतमस्तक
करीना और सैफ को जोड़ी को वैसे भी फैंस काफी पसंद करते हैं। अब वैलेन्टाइंस डे के मौके पर भी दोनों की ये प्यारी स्टोरी वायरल हो रही हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
Valentine's Day: करीना ने यूं किया सैफ अली खान को विश
करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखते हुए कहा, 'मैं: हैप्पी वैलेन्टाइंस डे सैफू.. सैफ: ओके।' करीना कपूर खान का ये क्यूट इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोगों का मानना है कि करीना और सैफ वहीं टिपिकल भारतीय कपल हैं जो वैलेन्टाइंस डे पर ऐसे ही रिएक्ट करते हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स भी अपने पार्टनर को इस मौके पर विश कर रहे हैं।
