Vaani Kapoor on War 2: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर( Vaani Kapoor ) इन दिनों अपनी वेब सीरीज मंडाला मर्डर्स को लेकर चर्चा में है। वाणी अपनी वेब सीरीज का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है। दूसरी तरफ वाणी कपूर जो वॉर का हिस्सा थी इस बार वह वॉर 2( War 2) में नजर नहीं आ रही। वाणी कपूर की जगह कियारा आडवाणी( Kiara Advani) ने ले ली है। फिल्म का हिस्सा न बनने पर जब वाणी से सवाल किया तब उन्होंने मजेदार जवाब दिया। एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म की यादों को ताजा करते हुए बताया कि उन्हें कैसा फ़ील हो रहा है। आइए बताते हैं वाणी ने क्या कहा
वॉर 2 का हिस्सा नहीं बनी वाणी कपूर
सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में वाणी कपूर ने वॉर 2( War 2) का हिस्सा न बनने पर जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, मुझे कोई बुरा नहीं लगा। मैं तो पुरी टीम को बधाई देती है यह एक शानदार फिल्म होने वाली है। इसी के साथ उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि वॉर 2 में तो टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ आनंद दोनों ही नहीं है। हम दोनों को फिल्म में मार दिया गया है। अगर टाइगर श्रॉफ फिल्म में आते हैं तो मैं भी फिल्म में आऊँगी।
बताते चले कि साल 2019 में आई फिल्म वॉर को सिद्धार्थ आनंद( Siddharth Aanand) ने डायरेक्ट किया था। यह उस साल की बड़ी फिल्मों में से एक थी। ऋतिक रोशन के साथ इस मूवी में टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर अहम भूमिका में थे। लेकिन अब वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर (Jr Ntr) और कियारा आडवाणी( Kiara Advani) नजर आएंगे। ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर कुछ ही दिनों में अपलोड कर दिया जाएगा।
