V shantaram Biopic Pushed to 2027: दिग्गज फिल्ममेकर वी. शांताराम की बायोपिक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तमन्ना भाटिया स्टारर यह फिल्म पहले अप्रैल 2026 में फ्लोर पर जाने वाली थी, लेकिन तय समय पर इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी थीं कि शायद यह प्रोजेक्ट बंद हो गया है। हालांकि, फिल्म के निर्देशक ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ariana Grande ने Ricky Alvarez संग अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर किया ऑफिशियल?)
वी शांताराम की बायोपिक तय समय नहीं होगी रिलीज
बंद नहीं हुई वी. शांताराम की बायोपिक
फिल्म के निर्देशक अभिजीत शिरीष देशपांडे ने बताया कि वी. शांताराम की बायोपिक पूरी तरह से ट्रैक पर है। शूटिंग को टाला गया है, लेकिन प्रोजेक्ट बंद नहीं हुआ है। अब फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2027 में शुरू करने की तैयारी है। निर्देशक के मुताबिक, मेकर्स ने पहले अप्रैल 2026 में शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई थी और बारिश के बाद इनडोर शूटिंग करने का प्लान था। लेकिन करीब दो महीने की देरी के कारण पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। अब नई तारीखों के साथ टीम अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करेगी।
फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े नाम
फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी वी. शांताराम की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि तमन्ना भाटिया उनकी दूसरी पत्नी और अभिनेत्री जयश्री का किरदार निभाएंगी। निर्देशक ने यह भी संकेत दिया है कि फिल्म की कास्ट में सिद्धांत और तमन्ना के अलावा कुछ और बड़े नाम शामिल किए जाएंगे। यानी आने वाले समय में फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर और बड़े ऐलान हो सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Chunni Song: हरियाणवी सिंगर Renuka Panwar ने सोनू निगम के साथ मिलाया हाथ, वायरल हुआ गाना)
बारिश के हिसाब से बनाया गया नया शूटिंग प्लान
मेकर्स ने अब फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किया है। योजना के मुताबिक, पहले फिल्म के आउटडोर सीन्स शूट किए जाएंगे और इसके बाद मानसून के दौरान इनडोर हिस्सों की शूटिंग की जाएगी। इस बदलाव से टीम को शूटिंग को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।
वी. शांताराम की जिंदगी पर आधारित होगी फिल्म
यह बायोपिक भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्मकार वी. शांताराम के शानदार सफर को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। फिल्म में उनके साइलेंट सिनेमा के दौर से लेकर फिल्मों में आवाज और रंग के आने तक के सफर को दिखाया जाएगा वी. शांताराम ने हिंदी और मराठी सिनेमा में कई यादगार फिल्में दी थीं। इनमें 'डॉ. कोटनिस की अमर कहानी', 'अमर भूपाली', 'दो आंखें बारह हाथ' और 'पिंजरा' जैसी फिल्में शामिल हैं। वह अपनी भव्य फिल्मों, शानदार गानों की प्रस्तुति और अनोखे विजुअल स्टाइल के लिए जाने जाते थे।
2027 में शुरू होगी शूटिंग
फिलहाल सिद्धांत चतुर्वेदी और तमन्ना भाटिया की वी. शांताराम बायोपिक को लेकर इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। मेकर्स अब अप्रैल 2027 में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। नई कास्टिंग और शूटिंग शेड्यूल को लेकर आने वाले समय में और अपडेट सामने आने की उम्मीद है।
