Uunchai Box Office Collection Day 5: अमिताभ बच्चन स्टारर की कमाई में दिखी इतने प्रतिशत की गिरावट, देखें आंकड़े

Uunchai Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'उंचाई' की कमाई में 5वें दिन थोड़ी गिरावट देखी गई है। इसके बाद भी फिल्म ने 5 दिनों के अंदर 13 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिए है।

Uunchai Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म 'ऊंचाई' (Uunchai) को दर्शकों की ओर से खूब प्यार मिल रहा है। 11 नवंबर के दिन रिलीज हुई 'उंचाई' को 5 दिन पूरे हो गए हैं। इन 5 दिनों में फिल्म की कमाई के आंकड़ों में भारी गिरावट देखने को नहीं मिली है। इस फिल्म के साथ 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' और सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' भी रिलीज हुई थीं। इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म ने 5 दिनों के अंदर 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

Unnchai

5वें दिन भी 'उंचाई' ने की धांसू कमाई

End of Feed