जन्मदिन की खुशी में Urvashi Rautela ने पानी की तरह बहाए लाखों रुपये, खरीदे 24 कैरेट सोने के कप-केक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 1, 2023, 09:14 AM IST

Urvashi Rautela Birthday Bash: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के जन्मदिन की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। उर्वशी ने अपना 29वां जन्मदिन बड़ी ठाठ-बाठ के साथ मनाया है। जन्मदिन की पार्टी में उर्वशी रौतेला ने पानी की तरह पैसे बहाए हैं। उर्वशी ने सोने के कप केक और हीरों का केक कट किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उर्वशी रौतेला ने जन्मदिन पर काटा हीरों का केक।
  • एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन पर काफी खर्चा किया है।
  • जन्मदिन पार्टी में सोने के कप केक नजर आए हैं।

Urvashi Rautela Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्वशी रौतेला अब अपने जन्मदिन की पार्टी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उर्वशी के जन्मदिन की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। हाल ही में उर्वशी ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन की पार्टी में उर्वशी रौतेला ने पानी की तरह पैसे बहाए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।उर्वशी के जन्मदिन की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में उर्वशी काफी खूबसूरत लग रही हैं। बावजूद इसके लोगों की नजर उर्वशी पर नहीं बल्कि उनके साथ रखे कप केक और केक पर जा रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि इन कप केक और केक में ऐसा क्या खास है। दरअसल उर्वशी ने सोने के कप केक और हीरों का केक कट किया है। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

Urvashi Rautela birthday bash

Urvashi Rautela birthday bash

उर्वशी रौतेला ने खर्च किए 93 लाख

उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन पर पानी की तरह पैसे बहाए हैं। उन्होंने सिर्फ केक और कप केक खरीदने में इतने पैसे खर्च किए हैं, जिसमें एक इंसान अपना घर खरीद सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उर्वशी ने अपने जन्मदिन पर 93 लाख रुपये का खर्चा किया है। उनके बड़े रॉयल अंदाज से अपना 29वां जन्मदिन मनाया है। बर्थडे पर उर्वशी के पास 24 कैरेट सोने के कपकेक और हीरे के केक के साथ 100 हीरों वाले गुलाब थे, पूरी डेकोरेशन को हीलियम के गुब्बारों, असली गुलाब और रॉयल मोमबत्तियों से सजाया गया था।

End of Feed