बिग बॉस 16 (Bigg boss 16) के कंंटेस्टेंट्स लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। कंटेस्टेंट्स शो की सक्सेस को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। बिग बॉस का ये सीजन काफी धमाकेदार रहा है। इस सीजन में आए सभी कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस बात का फायदा भी मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स के पास निर्माता- निर्देशक अलग-अलग शो और म्यूजिक एल्बम के लिए ऑफर लेकर आ रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स लगातार किसी न किसी पार्टी में दिखाई दे रहे हैं। एक पार्टी में बिग बॉस 16 के सभी सितारे नजर आए।
इस पार्टी की लाइमलाइट शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने लूटी। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका और शिव एक- दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ट्विटर पर #Shivyanka ट्रेंड हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं।
शिव - प्रियंका का वीडियो वायरल
वीडियो में शिव और प्रियंका बाकी सदस्यों के साथ बिग बॉस की सक्सेस का केक कट रहे हैं। पिछले दिनों शिव ने कहा था कि वो प्रियंका के साथ डिनर डेट पर जाना चाहते हैं। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा था वो जब बुलाएंगे मैं जाऊंगी। वीडियो पर यूजर्स ने रिएक्टर करते हुए लिखा है कि प्रियंका और शिव की जोड़ी अच्छी लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, दोनों जल्द किसी प्रोजेक्ट पर काम करना चाहिए। कई यूजर्स का कहना है कि अंकित गुप्ता कहां हैं। वो किसी पार्टी में क्यों नहीं दिखाई दे रहा है।
बिग बॉस के घर में अंकित और प्रियंका की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों ने बिग बॉस से पहले उड़ारियां शो में काम किया था। प्रियंका और अंकित की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
