'मुझे महंगी चीजें पसंद है...' Urmila Matondkar ने एक्स हसबैंड मोहसिन को मारा ताना!!

Urmila Matondkar Post: उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद उर्मिला का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो गया, जिस पर यूजर्स की नजरें टिक गईं।

Urmila Matondkar Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनके एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर (Mohsin Akhtar) ने दूसरी शादी कर ली है। हाल ही में मोहसिन ने अपनी दूसरी शादी के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वह पिंक शेरवानी में नजर आए, जबकि उनकी पत्नी निदा भट्ट रेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मोहसिन ने तस्वीरों के साथ अपनी पत्नी के लिए एक खास नोट भी लिखा। इस बीच उर्मिला मातोंडकर का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढे़ें-Janhvi kapoor को दिल्ली हाई कोर्ट की दो टूक- 'आप सेलिब्रिटी हैं हर चीज से...')

Urmila Matondkar Post

उर्मिला मातोंडकर ने मारा ताना (pic credit-instagram)

उर्मिला मातोंडकर ने मारा ताना

उर्मिला मातोंडकर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'मुझे महंगी चीजें पसंद हैं, जैसे प्यार, वफादारी और समय।' उर्मिला की इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे मोहसिन की दूसरी शादी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है। बता दें कि मोहसिन ने इसी साल जून में अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया था। उस समय उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें दोबारा प्यार मिला है और वह अपनी पत्नी के साथ जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी निदा के लिए लिखा था कि उनकी सच्चाई और प्यार ने उनकी जिंदगी में नई रोशनी ला दी है।

End of Feed