'उरी' एक्ट्रेस Riva Arora के साथ डिलीवरी बॉय ने की बदसलूकी, कहे भद्दे अपशब्द; पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

Riva Arora Alleges Verbal Harassment By Delivery Guy: मशहूर एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा के साथ हाल ही में एक डिलीवरी बॉय ने बदसलूकी की है। रीवा ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस से भी की।

Riva Arora Alleges Verbal Harassment By Delivery Boy: मशहूर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। रीवा अरोड़ा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। साथ ही वह 'उरी' सहित कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन हाल ही में रीवा अरोड़ा के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई। रीवा अरोड़ा ने बताया कि एक डिलीवरी बॉय ने उनके और उनके परिवार के साथ बदतमीजी की, साथ ही गाली-गलोज भी की। रीवा अरोड़ा (Riva Arora) के मुताबिक, उन्होंने इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने भी मामले पर तुरंत एक्शन लिया। यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla के मेकर्स ने नहीं दिए वेंडर्स के ₹48 लाख? Balaji Telefilms ने जारी किया बयान

riva arora

रीवा अरोड़ा के साथ हुई बदसलूकी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रीवा अरोड़ा (Riva Arora) ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत के दौरान दी। 'उरी' एक्ट्रेस ने बताया, "वो घटना निराश करने वाली है, लेकिन मैं सकारात्मक रहने और अपने रुटीन का पालन करने पर ध्यान दे रही हूं।" एक्ट्रेस के मुताबिक, डिलीवरी बॉय 'ब्लिंक इट' कंपनी से दोपहर 3:30 बजे एक ऑर्डर के साथ आया था। लेकिन शुरुआत से ही उसका बर्ताव बहुत खराब रहा। रीवा अरोड़ा ने इस बारे में कहा, "शुर से ही उसकी टोन बहुत गलत और भद्दी थी। जब हमने जवाब दिया तो स्थिति सुधरी नहीं। मेरी मां मामले को खत्म करने के लिए बाहर आईं, लेकिन सुलझने की जगह डिलीवरी एजेंड ने बदमतीजी से पेश आना शुरू कर दिया। जब मेरी बहन ने जाने से पहले उससे सवाल किये तो वो गंदी भाषा का इस्तेमाल करने लगा।" यह भी पढ़ें: Ragini 3: तमन्ना भाटिया-जुनैद खान के पीछे पड़ेंगी नरगिस फाखरी, बनेंगी पुलिस ऑफिसर

    End of Feed