Hanuman Ansh की टीम से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, फिल्म की सफलता पर दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फिल्म हनुमान अंश की टीम से मुलाकात की और पूरी टीम को इसके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। आइए जानते है इस रिपोर्ट में...

Home Minister Amit Shah met Hanuman Ansh Cast: फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की सफलता इन दिनों खूब चर्चा में है और अब इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फिल्म की टीम से मुलाकात की और पूरी टीम को इसके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित इस आध्यात्मिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद ऐसा रफ्तार पकड़ी कि कमाई के आंकड़े लगातार चौंका रहे हैं। फिल्म अब तक दुनियाभर में 347 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर चुकी है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 271.88 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-‘फोर्स 3’ के बाद John Abraham की नई फिल्म का आगाज, ‘धुरंधर’ फेम डेनिश पंडोर भी साथ)

Home Minister Amit Shah met Hanuman Ansh Cast

गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई (pic credit- ANI)

गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फिल्म हनुमान अंश की टीम से मुलाकात की और इसके प्रदर्शन को लेकर सभी को बधाई दी। मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो तेजी से चर्चा में आ गई है। इस दौरान अमित शाह ने फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, एक्टर शोभिनाव सत्य और टीम के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। ‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जो विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डेटूर’ से प्रेरित है। विशाल चतुर्वेदी ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में शोभिनाव सत्य ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है। इसके अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

End of Feed