Ulajh Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। जब इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी से ही लोगों ने इस फिल्म को देखने का मन बना लिया था। अब रिलीज होते ही जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' ट्विटर पर छा गई है। इस मूवी को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने अलग रोल निभाया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' के बारे में लोग ट्विटर पर क्या कह रहे हैं।
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' को मिले पूरे नंबर
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। फैंस को इस मूवी का काफी समय से इंतजार था। अब रिलीज होते ही लोग इस मूवी को देखने के लिए जा रहे हैं। वहीं ट्विटर पर भी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' लगातार ट्रेंड कर रही है। एक यूजर ने जाह्नवी कपूर की तारीफ में लिखा, 'आप इस मूवी में छा गई है इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, इस स्पाई थ्रिलर को देखने के बाद एक बात तो यत है कि जाह्नवी कपूर काफी अच्छा एक्टिंग करती है।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी उलझ
बताते चलें कि जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को लेकर अभी से ही चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस के मैदान में काफी अच्छा परफॉर्म करने वाली है। आज अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था भी रिलीज हुई है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर उलझ और 'औरों में कहां दम था' के बीच मुकाबला होने वाला है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इन दोनों में से कौन सी मूवी को लोग ज्यादा प्यार देते हैं।
