'तुम तो ठहरे परदेसी' के गीतकार Zaheer Alam ने दुनिया को कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम

Zaheer Alam Passes Away: 'तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे' के गीतकार जहीर आलम ( Zaheer Alam) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। 11 मई को नागपुर में उनका निधन हो गया है।

मशहूर गीतकार जहीर आलम (Zaheer Alam) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है कि पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। तुम तो ठहरे परदेसी (Tum To Thehre Pardesi) सॉन्ग के गीतकार जीहर आलम का निधन हो गया है। इस खबर से सभी लोग दुखी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सभी लोग जहीर आलम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सादगी से भरी जिंदगी जीने वाले जहीर इकबाल की मौत से लोगों को तगड़ा झटका लगा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-तमिल निर्माता RB Choudary की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रजनीकांत-चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि)

Zaheer Alam Passes away

जहीर आलम का निधन (pic credit-twitter)

जहीर आलम का निधन

जहीर आलम, जिन्होंने 90 के दशक के मशहूर गाने तुम तो ठहरे परदेसी को लिखा था, उनका सोमवार को नागपुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।जहीर आलम नागपुर के मोमिनपुरा इलाके में एक छोटे से घर में रहते थे। उन्होंने ऐसा गाना लिखा, जिसने पूरे देश में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की, लेकिन इसके बावजूद उनकी जिंदगी संघर्ष और आर्थिक तंगी में ही बीती। पिछले कुछ सालों में लोग उन्हें लगभग भूल चुके थे।

End of Feed