Tu Jhoothi Main Makkaar: पठान के बाद बॉलीवुड की दूसरी हिट होगी रणबीर-श्रद्धा कपूर फिल्म! पहले दिन होगी इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 8, 2023, 07:54 AM IST

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 1, Tu Jhoothi Main Makkaar 1st First Day Box Office Collection: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' आज होली के मौके पर 8 मार्च 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। आइए फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'तू झूठी मैं मक्कार' आज रिलीज होने वाली है।
  • रणबीर और श्रद्धा पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं।
  • रिलीज के पहले दिन फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर सकती है।

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 1, Tu Jhoothi Main Makkaar 1st First Day Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बीते काफी समय से श्रद्धा और रणबीर अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर भी अच्छी हाइप बनी हुई है। आज होली के त्योहार के मौके पर 8 मार्च 2023 को तू झूठी मैं मक्कार फिल्म देशभर के सनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। एडवांस बुकिंस में भी फिल्म की अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। करीब 70-75 हजार टिकट पहले ही बिक चुके हैं। वहीं रिलीज के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो वह भी ठीक-ठाक रहने वाला है। आइए एक बार इस पर नजर डालते हैं।

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office collection day 1

पहली दिन इतना कमाएगी 'तू झूठी मैं मक्कार'

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को भी दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिले हैं। कई ट्रेड एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि तू झूठी मैं मक्कार की पहली दिन की कमाई 14-15 करोड़ के बीच रहने वाली है। इसके बाद रिलीज के पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिलने वाला है।

End of Feed