Spirit हाथ लगते ही तृप्ति डिमरी ने खरीदी 2 करोड़ की पोर्शे गाड़ी, देखें वीडियो

एनिमल फेम अदाकारा तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। तृप्ति डिमरी को लेकर बीते दिन ऐसी खबर सामने आई थी कि उन्होंने स्पिरिट से दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर दिया है और आज अदाकारा नीले रंग की पोर्शे गाड़ी से उतरती दिखी हैं, जिसकी कीमत 2.11 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Triptii bought porsche car: बॉलीवुड अदाकारा तृप्ति डिमरी के दिन एनिमल करने के बाद से ही बदले-बदले नजर आ रहे हैं। अदाकारा तृप्ति डिमरी एनिमल के बाद से ही नेशनल क्रश बन गई थीं और उनके हाथ लगातार बड़ी-बड़ी फिल्में लग रही हैं। इन मूवीज के लिए तृप्ति डिमरी मोटी रकम ले रही हैं, जिसका अंदाकार इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने नीले रंग की पोर्शे गाड़ी खरीदी है। तृप्ति डिमरी कुछ देर पहले ही नीले रंग की पोर्शे गाड़ी से उतरते दिखाई दी हैं, जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैंस तृप्ति को लगातार नई गाड़ी के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

Triptii Dimri

तृप्ति डिमरी ने खरीदी 2.11 करोड़ की पोर्शे गाड़ी

अगर मीडिया वेबसाइट्स की मानें तो अदाकारा तृप्ति डिमरी ने हाल ही में पोर्शे गाड़ी खरीदी है, जिसकी कीमत 2.11 करोड़ रुपये है। ये कार नीले रंग की है। अदाकारा को मुंबई में इस कार से चलते हुए भी देखा गया है, जिसके बाद इस पर पक्की मुहर लग गई है। अदाकारा तृप्ति डिमरी ने खुद फैंस को इस बात की जानकारी नहीं दी है लेकिन कार से चलते हुए उनकी वीडियोज देखकर फैंस ने खुद इसका अंदाजा लगाया है।

End of Feed