टिनू आनंद ने अमिताभ बच्चन के डार्क फेज पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमने ऐसे हालात में काम किया सिर्फ...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 21, 2025, 03:11 PM IST

Tinnu Anand on Amitabh Bachchan Dark Phase: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की जिंदगी का एक ऐसा दौर, जब वो कर्ज और मुकदमों में डूबे थे, फिर से चर्चा में है। फिल्म मेजर साब (Major Saab) के डायरेक्टर टिनू आनंद (Tinnu Anand) ने इस दौर के कई राज से पर्दा उठाया।

Tinnu Anand on Amitabh Bachchan Dark Phase: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। अमिताभ बच्चन कई ऐसे रिकॉर्ड है जिन्हें आज के सितारे सपने मे भी नहीं तोड़ सकते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अमिताभ बच्चन कर्ज और मुकदमों में डूबे थे। इस दौर ने अमिताभ बच्चन को बुरी तरह से तोड़ दिया था। अब इस दौर को याद करते हुए फिल्म मेजर साब (Major Saab) के डायरेक्टर टिनू आनंद (Tinnu Anand) ने बड़ा खुलासा किया है। इसको लेकर बी-टाउन में खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं टिनू आनंद ने क्या बोला है।

Tinnu Anand on Amitabh Bachchan Dark Phase

Image Source: Film History Pics/twitter

टिनू आनंद ने अमिताभ को लेकर कही ये बात

एक्टर अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह एक्टर और डायरेक्टर टिनू आनंद का एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान टिनू आनंद ने अमिताभ बच्चन के डार्क फेज को याद करते बात की। Bollywood Bubble से बात करते हुे टिनू आनंद ने कहा कि 'जब अमिताभ बच्चन कॉरपोरेट में गए, तो वो बैंकरप्ट हो गए, जैसा कि टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखा गया। मैं उस वक्त उनके लिए 'मेजर साब' बना रहा था। हमने ऐसे हालात में काम किया, सिर्फ मैं जानता हूं। प्रोड्यूसर के पास पैसे नहीं थे और उन्होंने पूरी यूनिट को एक ही होटल में रखा था। सोचो क्या हालात रहे होंगे। हर दूसरे दिन क्रू स्ट्राइक पर चला जाता था क्योंकि उन्हें पेमेंट नहीं मिलती थी, वे काम नहीं करने की धमकी देते थे। इसके आगे डायरेक्टर ने कहा कि 'इसलिए मैंने तय किया कि 'मेजर साब' के बाद कभी डायरेक्ट नहीं करूंगा। क्योंकि जिस दर्द से मैं गुजरा, वो कोई नहीं जान सकता। यूनिट ने मुझे अपमानित किया, मैं उन्हें थप्पड़ मार सकता था, लेकिन ये मेरा प्रोडक्शन नहीं था और मुझे डर था कि वे फिर स्ट्राइक पर चले जाएंगे। इसलिए मुझे सावधान रहना पड़ा और अपने गुस्से को कंट्रोल करना पड़ा।'

End of Feed