Mira Rajput on Bollywood Debut: टाइम्स नाउ समिट 2026 का आयोजन 26-27 मार्च को दिल्ली में किया जा रहा है, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इनमें शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मीरा राजपूत ने जिस परिवार में शादी की है, उसके ज्यादातर सदस्य फिल्मों में एक्टिव हैं और उनके पति शाहिद कपूर बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं। टाइम्स नाउ समिट 2026 के दौरान मीरा राजपूत ने फिल्मों में काम करने की प्लानिंग पर खुलकर बात की क्योंकि रह-रहकर उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बातें होती रहती हैं। आइए आपको बताते हैं कि मीरा राजपूत का एक्टिंग के बारे में क्या सोचना है? (इसे भी पढ़ें: 'मिसलीड कर रहे हैं लोग' धुरंधर 2 डायरेक्टर आदित्य धर ने सिख कम्युनिटी की नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी)
Image Source: TNN
एक्टिंग डेब्यू पर मीरा राजपूत ने दिया ये जवाब:
टाइम्स नाउ की एंकर और न्यूज एडिटर हीना गंभीर के साथ बात करते हुए मीरा राजपूत ने कहा, "मैं एक टैलेंटिड परिवार का हिस्सा हूं। मैं सभी से बहुत प्रभावित हूं और हर एक से प्रेरणा लेती हूं। मैंने सभी को इतने क्लोजली देखा है कि मुझे पता है कि सबमें कितनी स्किल्स हैं और मेरे परिवारजन कितनी मेहनत से काम करते हैं। घर का एक-एक सदस्य काम को लेकर पागल रहता है और हर किसी की अपनी क्राफ्ट पर अच्छी पकड़ है।" (इसे भी पढ़ें: Aakhri Sawal Poster: संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल का पोस्टर आउट, गदगद हुए फैंस)
मीरा राजपूत ने आगे कहा, "अगर मैं इस आर्ट फॉर्म को आसान समझूं तो ये मेरी बहुत बड़ी गलती होगी। मुझे ऐसा लगता है कि मैं दूसरी चीजों के लिए बनी हूं। मैं एक ऑडियंस के रूप में ही काफी खुश हूं। मेरे दिमाग में भी एक्टिंग का ख्याल नहीं आता है।"
मीरा राजपूत ने अपने ही अंदाज में ना केवल परिवारवालों की तारीफ की है बल्कि ये भी माना है कि एक्टिंग करना हर किसी के बस की बात नहीं है। वो मानती हैं कि एक्टिंग में काफी मेहनत लगती है और उसे करने की समझ उनमें शायद उतनी नहीं है, जितनी उनके परिवार के लोगों में है। बात अगर मीरा के पति शाहिद कपूर की करें तो वो जल्द ही कॉकटेल 2 में दिखाई देंगे, जो एक हल्की-फुल्की रॉम-कॉम मूवी है।
