Times Now Summit 2025: सैफ अली खान पर हुए हमले पर सारा अली खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं रोने लगी थी...'

Sara Ali Khan Reacts on Saif Ali Khan attack: टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025) के मंच पर सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान पर हुए हमले पर रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना से वो काफी ज्यादा डर गई थी। हालांकि जब उन्हें ये बात चला कि उनके पिता खतरे से बाहर है तब उन्होंने राहत की सांस ली।

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025) की शुरुआत हो चुकी है। इस इवेंट में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सारा अली खान शामिल हुई। इस दौरान सारा अली खान ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वो अपनी लाइफ में शोशा नहीं चाहती हैं। वो सिंपल जिंदगी जीती और ज्यादा लाइमलाइट में नहीं आना चाहती हैं। बता दें कि इस इवेंट में सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान पर हुए हमले पर बात की। सारा अली खान ने बताया कि ये उनके लिए ये किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

sara ali khan times summit

रोने लगी थी सारा अली खान

टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर सारा अली खान ने बताया कि इस घटना से वो काफी ज्यादा डर गई थी। उन्होंने कहा, 'मुझे ज्यादा कुछ याद नहीं है क्योंकि मैं सदमे में चली गई थी। 'मैं और मेरा भाई इब्राहीम सीधे अस्पताल गए, जहां हमें पता चला कि मेरे पिता सैफ अली खान खतरे से बाहर है। ये बात सुनकर मुझे राहत मिली। मेरे पिता सैफ अली खान शुरू से ही फाइटर है। वो चोटिल होने के बाद भी एक टाइगर की तरह वॉक कर रहे थे। लेकिन मैं उस वक्त रोने लगी थी।'

End of Feed