Times Music ने रिलीज किया 'रक्तबीज 2' का 'ऑर्डर छारा बॉर्डर' गाना, नुसरत जहां ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 22, 2025, 05:02 PM IST

Times Music Release Order Chhara Border Song: कोलकाता की ग्लैमरस स्टार नुसरत जहां (Nussrat Jahan) एक बार फिर अपने जलवे बिखेर रही हैं, और इस बार वो बंगाली सिनेमा की अपकमिंग फिल्म 'रक्तबीज 2' (Raktabeej 2) के धमाकेदार गाने 'ऑर्डर छारा बॉर्डर' (Order Chhara Border) में नजर आ रही हैं। इस गाने को टाइम्स म्यूजिक (Times Music) ने रिलीज किया है।

Times Music Release Order Chhara Border Song: टाइम्स म्यूजिक (Times Music) एक बार फिर बंगाली सिनेमा के फैंस के लिए धमाल मचाने को तैयार है। टाइम्स म्यूजिक ने फिल्म 'रक्तबीज 2' (Raktabeej 2) का पावर-पैक्ड गाना 'ऑर्डर छारा बॉर्डर' (Order Chhara Border) गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। टाइम्स म्यूजिक के इस गाने में कोलकाता की ग्लैमरस स्टार नुसरत जहां (Nussrat Jahan) अपने जलवों से सबको दीवाना बना रही हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर सिलाजीत (Silajit) ने कंपोज किया है और इसे श्रेष्ठा दास (Shrestha Das) की दमदार आवाज में गाया गया है।

Times Music Release Order Chhara Border Song

Image Source: Times Music Youtube

नुसरत जहां ने इस गाने को रिएक्शन देते हुए कहा कि 'ऑर्डर छाड़ा बॉर्डर पर काम करना बहुत मजेदार रहा। ये गाना जिंदगी, रिदम और रंगों से भरा है। इसे स्क्रीन पर पेश करना बहुत रोमांचक था। मुझे पक्का यकीन है कि लोग गाने को काफी एंजॉय करेंगे।'

End of Feed