हार्ट अटैक नहीं टीकू तलसानिया को आया ब्रेन स्ट्रोक, पत्नी ने बताया कल रात क्या हुआ था

Tiku Talsania Health Update by Wife: टीकु तलसानिया( Tiku Talsania) की पत्नी दीप्ति तलसानिया( Deepti Talsania) ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। आइए बताते हैं क्या हुआ था कल रात

Tiku Talsania Health Update by Wife: अभिनेता टीकू तलसानिया ( Tiku Talsania) की हेल्थ पर नई अपडेट सामने आई है। एक्टर की पत्नी ने बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए टीकू की पत्नी ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि टिकू को हार्ट अटैक आया था जिस वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। आइए बताते हैं क्या हुआ था कल रात

Tiku Talsania Health Update by Wife

टीकु तलसानिया( Tiku Talsania) की पत्नी दीप्ति तलसानिया( Deepti Talsania) ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। एक्टर बीती रात फिल्म की स्क्रीनिंग पर गए थे जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। करीब 8 बजे उनकी तबीयत खराब होने लगी और उलटियां भी शुरू हो गई थी। रात को ही उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालांकि अभी तक उनकी तबीयत कैसी है यह पता नहीं चला है।

End of Feed