Tiger vs Pathaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस फिल्म टाइगर बनाम पठान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान-शाहरुख एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड फैंस के लिए आखिर इससे बड़ी खुशखबरी और क्या हो सकती है। हालांकि अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसको सुनकर फैंस के होश उड़ गए हैं। खबर सामने आ रही है कि दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों एक साथ फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक टाइगर vs पठान के लिए सलमान खान, शाहरुख खान और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को ही फाइनल किया गया है। फिलहाल फिल्म में विलेन और बाकी स्टारकास्ट को लेकर कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है।
Deepika Padukone and Katrina Kaif in Tiger vs Pathaan
क्या एक संग दिखेंगी दीपिका और कैटरीना?
यश राज फिल्म के एक सूत्र ने हमारे सहयोगी ई-टाइम्स को बताया कि अभी तक फिल्म में फीमेल लीड को लेकर कुछ फैसला नहीं लिया गया है। ऐसा भी हो सकता है कि दीपिका और कैटरीना दोनों को ही कास्ट किया जाए, या फिर दोनों में से किसी एक को फिल्म में जगह मिले। सूत्र ने आगे बताया, ‘फिल्म में फीमेल लीड की कितनी जरूरत है, इसी को ध्यान में रखते हुए कास्टिंग की जाएगी, ऐसा भी हो सकता है कि फीमेल लीड की जरूरत ही ना पड़े।’
बॉक्स ऑफिस पर होगा सलमान-शाहरुख का जलवा
इसी ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है, जिसके बाद नवंबर 2023 में स्पेस यूनिवर्स की फिल्म टाइगर 3 से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते दिखेंगे। इसके साथ ही शाहरुख खान भी अब पठान की सफलता के बाद फिल्म 'जवान' के एक साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर दमदार वापसी करते नजर आएंगे। अब फैंस सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ फिल्म टाइगर vs पठान में देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
