Tiger Shroff दिवाली के बाद फिर शुरू करेंगे Lag Jaa Gale की शूटिंग, सेट पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 29, 2026, 03:39 PM IST

Lag Jaa Gale Shooting Update: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जुहू फायरिंग की घटना के बाद काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। दिवाली के बाद उनकी फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू होगी।

Lag Jaa Gale Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इस घटना के बाद एक्टर की शूटिंग और काम पर वापसी को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई थीं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर जल्द ही अपने काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘लग जा गले’ (Lag Jaa Gale) की शूटिंग से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में टाइगर के साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और लक्ष्य (Lakshya) भी नजर आएंगे।

Tiger shroff Lag Jaa Gale Shooting Update

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की वापसी की तैयारी, गुप्त रखी जाएगी शूटिंग लोकेशन (Image Source: Reddit/IMDb)

End of Feed