टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी की Hero No.1 हुई बंद!! डायरेक्टर ने शुरू किया नया प्रोजेक्ट

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कुछ वक्त पहले हीरो नं. 1 नाम की एक मूवी शुरू की थी, जो कि हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में चली गई है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अदाकारा दिशा पाटनी दिखाई देने वाली थीं। टाइगर-दिशा की ये मूवी बंद क्यों हो गई है, यह जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इतना पक्का है कि डायरेक्टर जगन शक्ति ने दूसरा प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बीते साल अक्टूबर में हीरो नं.1 नाम की मूवी शुरू की थी, जो ठंडे बस्ते में चली है। टाइगर श्रॉफ की हीरो नं.1 में दिशा पाटनी अहम किरदार प्ले करती दिखने वाली थीं लेकिन दर्शकों को अब इस जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए लम्बा इंतजार करना होगा। ईटाइम्स की एक खबर के अनुसार, फिल्म हीरो नं.1 के डायरेक्टर जगन शक्ति ने नया प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। वो हीरो नं.1 पर अब काम नहीं कर रहे हैं।

Hero No 1

सूत्र ने ईटाइम्स को बताया है कि, टाइगर श्रॉफ ने हीरो नं.1 को बीते साल सितम्बर-अक्टूबर में शुरू किया था, जिसकी शूटिंग इस साल जनवरी महीने से शुरू होने वाली थी लेकिन अब यह बंद हो गई है। फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति भी दूसरे प्रोजेक्ट पर मूव कर चुके हैं। फिल्म से जुड़े टेक्नीशियन्स को भी दूसरी जगह काम करने के लिए बोल दिया गया है। बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के बाद मेकर्स दोबारा इस प्रोजेक्ट पर विचार करेंगे कि इसे शुरू किया जाए या नहीं। अगर मेकर्स को नहीं लगेगा कि दर्शक इस तरह की फिल्म देखने के लिए तैयार हैं तो वो इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे।

End of Feed