Tiger Shroff Firing: जेल से छूटे इंजीनियर ने रची थी साजिश, हमले में इस्तेमाल हुई जिगाना और देसी पिस्टल

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में एक बड़ा खुलासा होगा। बताया जा रहा है कि एक्टर पर हुए हमले की साजिश जेल से छूटे इंजीनियर ने रची थी।

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। टाइगर श्रॉफ पर बीते 18 अक्टूबर को हमला हुआ था। तीन अज्ञात लोगों ने टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर फायरिंग की थी। इस मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब इस मामले में और भी कई खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश हरियाणा के इंजीनियर प्रांजल ठाकराल ने की थी। जो इसी साल मार्च में ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। वहीं दो लड़कियों के सहारे मुंबई तक जिगाना और देसी पिस्टल की सप्लाई की गई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सलमान खान के बाद शूटर्स के निशाने पर आए Aamir Khan? एक्टर की तलाश में पहुंचे घर... फिर शुरू किया प्लान B

Tiger Shroff फायरिंग मामले में हुआ बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग में मुंबई पुलिस ने इंदौर से 11वें आरोपी प्रांजल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। प्रांजल ठाकराल की उम्र 22 वर्ष है और इंजीनियरिंग में उसने डिप्लोमा किया है। पुलिस के मुताबिक, जमानत मिलने के कुछ वक्त बाद प्रांजल ठाकुर ने हमले की साजिश से लेकर हथियार पहुंचाने और लॉजिस्टिक व्यवस्था संभालने का रोल अदा था। हमले में शूटर्स की व्यवस्था, हथियार उपलब्ध कराने, पैसों का इंतजाम करने जैसी जिम्मेदारियां प्रांजल ठाकराल ने निभाईं। जांच एजेंसी की मानें तो मार्च में जेल से आने के बाद प्रांजल ठाकुर का संपर्क गैंगस्टर अनिल पंडित से बना रहा। ऐसे में पुलिस प्रांजल ठाकुर की गिरफ्तारी को अहम मान रही है, क्योंकि उससे पूछताछ मास्टरमाइंड तक पहुंचने में मदद कर सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daler Mehndi से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, Mika Singh की टीम ने किया बड़ा खुलासा

    End of Feed