Tiger 3: सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Imran Hashmi) की फिल्म टाइगर 3 को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था। इस साल दिवाली पर फिल्म रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में कैटरीना के टॉवल वाले सीन ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। अब कैटरीना संग इस सीन को करने वाली एक्ट्रेस मिशेल ली ने बताया कि कैसे ये फाइट सीक्वेंस शूट हुआ था। हॉलीवुड एक्ट्रेस मिशेल ली ने कहा कि इस सीन की उन्होंने कैटरीना के साथ 2 हफ्तों तक रिहर्सल की थी।
Katrina Kaif Tiger 3 (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Sajini Shinde ka Viral video B. O Prediction: राधिका- निम्रत की फिल्म पहले दिन कमाएगी इतने करोड़
एक्ट्रेस ने आगे कहा,जब भी हम इस सीन को शूट कर रहे थे तभी भी एपिक था। हमने लड़ाई को सीखा और इसकी प्रैक्टिस शूटिंग से कई हफ्तों पहले से की थी। इस फिल्म का सेट काफी खूबसूरत था और लड़ाई करने में काफी मजा आया। एक इंटरनेशनल फिल्म में काम करके बहुत अच्छा लग रहा है।
ऐसे शूट हुआ था टाइगर 3 का टॉवल सीन
एक्ट्रेस ने कहा, कैटरीना बहुत ही ग्रेसफुल और प्रोफेशनल थीं। उन्होंने हर मूवमेंट को सही रखने में बहुत मेहनत की। उनके साथ काम करना बहुत ही आसान था। एक्ट्रेस ने कहा, इस सीन के दौरान टॉवल को अपने शरीर से जोड़े रखना बहुत ही मुश्किल था। वॉर्डरोब सबसे बड़ा चैलेंज था। सीन के दौरान टॉवल और फाइटिंग मूवमेंट को साथ रखना काफी चैलेंजिंग था। मिशेल ली एक्शन सीन करने में माहिर हैं।
