Tiger 3 Box Office Collection Day 13: कछुए की चाल हो गई टाइगर 3 की रफ्तार, सलमान खान की उड़ी नींद

Tiger 3 Box Office Collection Day 13: कटरीना कैफ, सलमान खान और इमरान हाश्मी स्टारर फिल्म टाइगर 3 के कलेक्शन की रफ्तार धीमी हो गई है। रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Tiger 3 Box Office Collection Day 13: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज 13 दिन हो गए हैं। ऐसे में कई शोज में सिनेमाघर को खाली देखा गया। ये बात मेकर्स के लिए काफी निराशाजनक है। साथ ही फिल्म ने जैसे पहले दिन ताबतोड़ कमाई की थी, लेकिन अब पाई-पाई की मोहताज हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने 13वें दिन कितने करोड़ों का कलेक्शन किया है।

Tiger 3 Box Office Collection Day 13

कटरीना कैफ और सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था। पहले दिन के बाद कमाई बिलकुल घटती जा रही है। इसी के साथ कनिल्क साइट के अनुसार फिल्म ने 13वें दिन पर 3.50 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। ऐसे में अब फिल्म की अब टोटल 258.37 करोड़ हो गई है। फिल्म का यूं सिंगल डिजिट में कमाई करना सकलाकारों और मेकर्स के लिए किसी बुरे सपने जैसा होता जा रहा है।

End of Feed