बॉलीवुड

अरमान कोहली ने नम आंखों से दी पिता Rajkumar Kohli को अंतिम विदाई, दर्द बांटने पहुंचे सोनू निगम

Rajkumar Kohli Funeral: बॉलीवुड के चर्चित प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण राजकुमार कोहली की मौत हुई थी। वहीं हाल ही में राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए।

Image

अरमान कोहली ने नम आंकों से दी पिता को अंतिम विदाई

Rajkumar Kohli Funeral: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) ने 93 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि सुबह अपने घर पर ही राजकुमार कोहली ने आखिरी सांस ली। वहीं शाम के वक्त में मुंबई में राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें परिवार के साथ-साथ सोनू निगम जैसे बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए।

राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) की अंतिम विदाई से जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंतिम संस्कार के वक्त अरमान कोहली की आंखें नम नजर आईं। वहीं सोनू निगम भी दर्द बांटने के लिए उनके साथ-साथ ही रहे। राजकुमार कोहली के निधन से बॉलीवुड गलियारे में शोक की लहर है। हर किसी ने सोशल मीडिया के सहारे राजकुमार कोहली को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) बाथरूम में मृत पाए गए थे। बताया जा रहा है कि वह सुबह नहाने के लिए गए थे। लेकिन जब काफी देर तक राजकुमार कोहली बाहर नहीं निकले तो अरमान कोहली ने गेट खोलने की कोशिश की। वह गेट तोड़कर बाथरूम में घुसे, जहां उन्होंने पिता राजकुमार कोहली को मृत पाया।

राजकुमार कोहली के नाम दर्ज हैं ये हिट फिल्में

बता दें कि राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) के खाते में कई हिट फिल्में मौजूद हैं। इसमें 'जानी दुश्मन', 'नागिन', 'नौकर बीवी का', 'पति पत्नी और तवायफ' और 'बदले की आग' जैसी फिल्में शामिल हैं। बता दें कि अपनी फिल्मों से राजकुमार कोहली ने कई सितारों को भी सुपरस्टार बनने में मदद की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article