म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के स्टूडियो में हुई चोरी, लाखों का माल पार कर फरार हुआ चोर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।सिंगर के स्टूडियो में 40 लाख रुपये की चोरी हो गई है। चोरी की इस घटना को लेकर प्रीतम के मैनेजर ने शनिवार को मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। आइए जानते हैं विस्तार से।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार म्यूजिक डायरेक्टर के ऑफिस में बड़ी चोरी हो गई है और चोर लाखों का माल लेकर फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस प्रीतम के ऑफिस में काम करने वाले शख्स की तलाश कर रही है। चोरी की इस घटना को लेकर प्रीतम के मैनेजर ने शनिवार को मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। आइए जानते हैं कि कितने की चोरी हुई है।

pritam

pritam

ऑफिस बॉय की तलाश जारी

कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही है कि ऑफिस बॉय प्रीतम के ऑफिस से 40 लाख रुपये से भरा कंटेनर लेकर फरार हो गया है। उस शख्स ऑफिस की हर जानकारी थी। उसी ऑफिस में प्रीतम अपना हर काम करते हैं। पुलिस फिलहाल चोरी कर के भागने वाले ऑफिस बॉय की तलाश कर रही है।

End of Feed